आचार संहिता उल्लंघन में होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

चंदवा : आचार संहिता लागू होने के बाद से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड में भी आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जा रहा है. बीडीओ अरविंद कुमार के निर्देश पर प्रखंड में लगे सभी सरकारी विज्ञापन (जिससे किसी राजनीतिक पार्टी को लाभ हो) को हटाया जा रहा है. सोमवार […]

विज्ञापन

चंदवा : आचार संहिता लागू होने के बाद से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड में भी आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जा रहा है. बीडीओ अरविंद कुमार के निर्देश पर प्रखंड में लगे सभी सरकारी विज्ञापन (जिससे किसी राजनीतिक पार्टी को लाभ हो) को हटाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोमवार को शहर समेत ग्रामीण इलाके के चौक-चौराहों व पेड़, बिजली के खंभे समेत सरकारी प्रतिष्ठानों पर लगाये गये विज्ञापन को हटाया गया. इस संबंध में बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टी को इससे संबंधित निर्देश दे दिये गये है. स्पष्ट कहा कि कोई भी राजनीतिक दल आचार संहिता का उल्लंघन करते है तो नियम संगत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

आम लोगों से भी इसके लिये सक्रियता लाने की अपील की. सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में हलचल तेज हो गयी है. चुन-चुन कर हार्डिंग हटाने व दिवार लेखन को मिटाने का काम जारी है. मौके पर कुंदन कुमार, कमलेश कुमार, अंचल गार्ड, मुख्तार आलम, अनुसेवक मो तहमीद मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola