महिलाओं को बताये गये उनके अधिकार

महुआडांड़ : नाबार्ड, लातेहार व होप लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय महिला नेतृत्वकर्ताओं का क्षमतावर्धन व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद भवन में किया गया. होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग होने की जरूरत है. प्रशिक्षण में महिलाओं को कृषि […]
महुआडांड़ : नाबार्ड, लातेहार व होप लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय महिला नेतृत्वकर्ताओं का क्षमतावर्धन व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद भवन में किया गया. होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग होने की जरूरत है.
प्रशिक्षण में महिलाओं को कृषि व गैर कृषि आधारित जीविकोपार्जन के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गयी. महिलाओं को गुड टच, बैड टच, महिला हिंसा, मानव तस्करी व बाल व्यापार आदि की भी जानकारी दी गयी. धन्यवाद ज्ञापन अरविंद वर्मा ने किया. मौके पर अरविंद वर्मा, उज्ज्वल कुशवाहा, बिरजू रजक, संगीता सिंह, प्रमिला मिंज, जीनत एक्का, संध्या कुजूर, रेशमा खातून, राकेश टोप्पो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










