डायन के आरोप में चाची की हत्या

Updated:
विज्ञापन

मनिका (लातेहार) : थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव निवासी रिगा उरांव की पत्नी सोहबतिया देवी (55 वर्ष) की हत्या डायन बिसाही के आरोप में शनिवार की सुबह भतीजा ने ही कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद किया गया. मृतका के पति रिगा उरांव ने […]

विज्ञापन

मनिका (लातेहार) : थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव निवासी रिगा उरांव की पत्नी सोहबतिया देवी (55 वर्ष) की हत्या डायन बिसाही के आरोप में शनिवार की सुबह भतीजा ने ही कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतका के पति रिगा उरांव ने बताया कि उसका भतीजा अजय उरांव अक्सर उसकी पत्नी को डायन बताकर प्रताड़ित करता रहता था. शनिवार की सुबह उसने टांगी से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मनिका थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola