लातेहार : बारेसाढ़ में चार वाहन जलाये पिता व पुत्र को जम कर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2019 9:35 AM
विज्ञापन
गारू (लातेहार) : लातेहार के नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड स्थित बारेसाढ़ के रिहायशी क्षेत्र में बुधवार रात नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के सदस्यों ने उत्पात मचाया. नक्सलियों ने बारेसाढ़ बस स्टैंड के पीछे स्थित अशोक प्रसाद के घर में धावा बोला और घर के बाहर खड़े चार वाहन (दो ट्रैक्टर, एक 407 ट्रक और एक […]
विज्ञापन
गारू (लातेहार) : लातेहार के नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड स्थित बारेसाढ़ के रिहायशी क्षेत्र में बुधवार रात नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के सदस्यों ने उत्पात मचाया. नक्सलियों ने बारेसाढ़ बस स्टैंड के पीछे स्थित अशोक प्रसाद के घर में धावा बोला और घर के बाहर खड़े चार वाहन (दो ट्रैक्टर, एक 407 ट्रक और एक बाइक) में आग लगा दी. इस दौरान नक्सलियों ने अशोक प्रसाद व उनके एक पुत्र सचिन कुमार की जम कर पिटाई भी की. दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल गारू में भर्ती कराया गया है. वहीं, दूसरे पुत्र अनूप कुमार ने भाग कर अपनी जान बचायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










