लातेहार : बालूमाथ में उग्रवादियों ने तीन ट्रकों में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन

लेवी नहीं मिलने से नाराज है दस्ता, फिर भाजपा नेता का ट्रक फूंका बालूमाथ (लातेहार) : लेवी नहीं मिलने से नाराज जेजेएमपी के उग्रवादियों ने बुकरू गांव स्थित नो इंट्री नाका के पास तीन ट्रकों में आग लगा दी. यह घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की है. इसमें एक ट्रक भाजपा नेता विजय […]

विज्ञापन
लेवी नहीं मिलने से नाराज है दस्ता, फिर भाजपा नेता का ट्रक फूंका
बालूमाथ (लातेहार) : लेवी नहीं मिलने से नाराज जेजेएमपी के उग्रवादियों ने बुकरू गांव स्थित नो इंट्री नाका के पास तीन ट्रकों में आग लगा दी. यह घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की है. इसमें एक ट्रक भाजपा नेता विजय यादव का है.
भुक्तभोगी ट्रक चालक विश्वनाथ सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ज्योंहि ट्रक लेकर नो इंट्री नाका के पास पहुंचा तो नाका बंद पाया. इसी बीच हथियार से लैस सात-आठ लोग वहां पहुंच गये. उन्होंन मेरी पिटाई शुरू कर दी. फिर जबरन मुझे ट्रक से नीचे उतार दिया. वह मौका देख बुकरू गांव की ओर भाग गया. इसके बाद उग्रवादियों ने पेट्रोल छिड़ककर ट्रक में आग लगा दी. ट्रक पांकी के रहनेवाले केश्वर यादव का है.
इसके बाद भाजपा नेता विजय यादव का ट्रक लेकर कुंडी जा रहे चालक को भी उग्रवादियों ने मार कर भगा दिया और ट्रक में आग लगा दी. वहीं जाला निवासी कुलदीप यादव का ट्रक भी फूंक दिया. भाजपा नेता विजय यादव के ट्रक में दूसरी बार आग लगायी गयी है. पिछले साल भी उनका ट्रक फूंक दिया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola