लोहा चोरों ने गार्ड पर की फायरिंग

Updated at : 15 Jun 2014 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
लोहा चोरों ने गार्ड पर की फायरिंग

चंदवा : कॉरपोरेट पावर लि. (अभिजीत ग्रुप) के बाना-चकला स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में शुक्रवार की रात लोहा चोरों ने कंपनी के सुरक्षा गार्डो पर हमला बोल दिया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात कंपनी के सीएचपी एरिया के फॉरेस्ट साइड में नाइट गार्ड विनोद भगत तैनात था. रात करीब 11 बजे उसने आठ-10 लोगों […]

विज्ञापन

चंदवा : कॉरपोरेट पावर लि. (अभिजीत ग्रुप) के बाना-चकला स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में शुक्रवार की रात लोहा चोरों ने कंपनी के सुरक्षा गार्डो पर हमला बोल दिया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात कंपनी के सीएचपी एरिया के फॉरेस्ट साइड में नाइट गार्ड विनोद भगत तैनात था. रात करीब 11 बजे उसने आठ-10 लोगों को सीएचपी एरिया में देखा. इसकी सूचना तुरंत सुरक्षा अधिकारी सुरेश लाल श्रीवास्तव को दी.

श्रीवास्तव गार्ड के साथ सीएचपी एरिया पहुंचे. जहां चोरों ने सबों को घेर लिया. इसी दौरान लोहा चोरों की ओर से तीन चक्र गोली चलायी गयी. निहत्थे गार्डो ने भाग कर अपनी जान बचायी. इधर, चोर पांच बाइक पर कई सामान लाद कर चकला गांव की ओर भाग निकले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola