अनरसा ठेले को कार ने मारी टक्कर, गर्म तेल गिरने से युवक झुलसा
Updated:
विज्ञापन
झुमरीतिलैया में कार की टक्कर से अनरसा ठेला क्षतिग्रस्त. गर्म तेल गिरने से युवक झुलसा. पुलिस जांच में जुटी.
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. आइसीआइसीआइ बैंक के पास बुधवार की शाम एक कार की टक्कर से अनरसा का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया.
विज्ञापन
हादसे में ठेले पर रखा गर्म तेल अनरसा बेच रहे युवक पर गिर गया, जिससे वह झुलस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार शहर के व्यवसायी मनीष सिंह चला रहे थे. बताया गया कि कार की ठेले से टक्कर के बाद चालक वहां नहीं रुका और ठेले को रौंदते हुए आगे निकल गया.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा व्यवसायी का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराने की तैयारी में थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन