डोमचांच ब्लॉक के कुंडीधनवार में महिला दिवस

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं के सशक्त होने से ही बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण संभव

विज्ञापन

महिला कोड ओके: महिलाओं के सशक्त होने से ही बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण संभव : गौतम

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा . जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा व एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में डोमचांच ब्लॉक के कुंडीधनवार में महिला दिवस का आयोजन किया गया. साथ ही बाल विवाह के विरुद्ध चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के समापन अवसर पर महिला एवं किशोरी पंचायत परिचर्चा का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अधिवक्ता सुमन जायसवाल, अंशु यामनी ,बाल विवाह मुक्त कोडरमा जिले की ब्रांड एंबेसडर राधा पांडेय तथा जिला समन्वयक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार महिलाओं और बच्चों से जुड़े हर मुद्दे के समाधान के लिए सदैव तत्पर है. महिलाओं और किशोरियों की सक्रिय भागीदारी से ही कोडरमा को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है. अधिवक्ता सुमन जायसवाल एवं अंशु यामनी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और बेहतर समाज के निर्माण के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है. एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि आज महिलाएं और बालिकाएं शिक्षा, खेल, राजनीति, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. देवंती देवी, खुशी कुमारी, अभियान की ब्रांड एंबेसडर राधा पांडेय ने भी अपने विचार रखे. राधा पांडेय ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं का सशक्तीकरण तभी संभव है, जब माताएं अपनी बेटियों का बाल विवाह कराने से इंकार करें और उन्हें शिक्षा व आत्मनिर्भरता की ओर प्रोत्साहित करें. मौके पर बाल विवाह मुक्त कोडरमा बनाने तथा 100 दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली राधा पांडेय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola