झुमरीतिलैया: विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में रही रौनक
रेलवे परिसर में बना पंडाल | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया में भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. शहर के मंदिरों, गैरेज और फैक्ट्रियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पूजा की पूर्व संध्या पर बाजार में भी काफी रौनक देखी गई.
झुमरीतिलैया. जिलेभर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जायेगी. शहर के मंदिरों, पूजा पंडालों, गैरेज, कारखानों, फैक्ट्रियों तथा निवास स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
कहीं आकर्षक पंडाल सजाये गये हैं, तो कहीं फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से पूजा स्थल को भव्य रूप दिया गया है. पूजा को लेकर पिछले दो दिनों से शहर का बाजार भी गुलजार रहा.
मिठाई दुकानों में प्रसाद के लिए बूंदी और अन्य मिठाइयों की खरीदारी तेज रही, जबकि फल बाजार में भी अच्छी बिक्री हुई. शहर के सामंतों पेट्रोल पंप के समीप, बस स्टैंड, गौशाला पावर सब-स्टेशन और रेलवे स्टेशन के पास हर वर्ष की तरह इस बार भी पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए