सतगावां पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, JJ कॉलेज विवाद पर सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का सतगवां दौरा : Prabhat Khabar

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सतगावां का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं और बिजली विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए.

विज्ञापन

सतगावां (कोडरमा) : कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को सतगावां प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं और झारखंड सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. दौरे की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव के आवास पहुंचीं जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. बालगोविंद यादव के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद वह दुमदुमा गांव पहुंचीं और कुछ दिनों पूर्व दिवंगत हुए समाजसेवी सह घोड़सिमर मंदिर समिति के सदस्य प्रकाश यादव के शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया. वन प्रक्षेत्र कार्यालय के विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की लचर व्यवस्था के कारण पूरे झारखंड सहित सतगावां की स्थिति खराब हो चुकी है.

कोडरमा से सौतेला व्यवहार?

कोडरमा के जेजे कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़े जाने पर उन्होंने राज्य के मंत्री सुदिप्य कुमार सोनू को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सवाल उठाया कि कोडरमा के युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. गिरिडीह जाकर पढ़ाई करना यहां के विद्यार्थियों के लिए बेहद मुश्किल है लेकिन राज्य सरकार को जनहित की समझ नहीं है.

पदाधिकारी को फोन पर लगाई फटकार

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सतगावां में बिजली की बदहाल व्यवस्था की शिकायत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने तुरंत बिजली विभाग के पदाधिकारी को फोन पर फटकार लगाते हुए बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए़ वहीं राज्य संपोषित 2 उच्च विद्यालय बासोडीह के जर्जर भवन एवं सड़क की समस्या पर उन्होंने ग्रामीणों को लिखित आवेदन देने को कहा ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस की महिला समूह की कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा.

मौके पर इनकी रही मौजूदगी

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, रामावतार चौधरी, मनोज चौधरी, बबलू सिंह, ब्यूटी कुमारी, शिवराज कुमार सिंह, राहुल कुमार सुजीत यादव,प्रदीप यादव, विकास कुमार, केदार यादव, कौशल सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

केंद्रीय मंत्री का सतगवां दौरा। | Prabhat Khabar Network
केंद्रीय मंत्री का सतगवां दौरा। | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola