मारपीट में दो बिजली मिस्त्री घायल, वाहन जब्त
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया
सतगावां. थाना क्षेत्र के शिवपुर ईंट भट्ठा के समीप मारपीट में दो बिजली मिस्त्री घायल हो गये. घायलों की पहचान बासोडीह निवासी कुंजलेश मिस्त्री तथा नासारगंज निवासी प्रदुमन मंडल के रूप में की गयी है. राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया. मामले में पुलिस ने बीआर27बी-0884 नंबर की एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है.
कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
सतगावां. थाना क्षेत्र के टेहरो पंचायत अंतर्गत ग्राम मटुकडीह सीता अहरी स्थित एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में शव को निकाला गया. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए