बहनोई को बचाने गयी युवती पर हमला, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के भादोडीह में एक लड़की पर जानलेवा हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है़ घायल की पहचान 19 वर्षीय रूमी खातून (पिता शमसुद्दीन खान) के रूप में हुई है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के भादोडीह में एक लड़की पर जानलेवा हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है़ घायल की पहचान 19 वर्षीय रूमी खातून (पिता शमसुद्दीन खान) के रूप में हुई है़ घटना को लेकर घायल युवती के पिता शमसुद्दीन खान ने तिलैया थाना में आवेदन दिया है़ उन्होंने बताया है कि उनके दामाद साहेब खान रविवार रात करीब 10 बजे बाजार से घर जा रहे थे़ इसी दौरान भादोडीह उर्दू विद्यालय के पास अरमान मल्लिक, फिरोज खान, इरफान अंसारी, मिस्टर खान व अन्य युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी़ इसकी सूचना पाकर रूमी व उसके एक अन्य बहनोई हरून खान मौके पर पहुंचे़ इतने में अरमान व उसके भाई तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उनलोगों पर पथराव कर दिया़ अरमान मल्लिक ने रूमी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गयी. परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और आनन फानन में उसे झुमरीतिलैया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया़ सदर में प्रारंभिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया़ वहीं रांची में उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे कलकत्ता रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है़ पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में आरोपी फिरोज व इरफान को हिरासत में लिया है, घटना का मुख्य आरोपी अरमान मल्लिक फरार है़ थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है़ अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है़

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola