गुरु के बिना ज्ञान अधूरा, जयनगर के शारदा विद्या मंदिर में Teacher's Day पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
मौके पर प्राचार्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के शारदा विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य और शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
जयनगर. शारदा विद्या मंदिर योगियाटिल्हा में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गयी.
आपके शहर में
मौके पर प्राचार्य विजय कुमार यादव और निदेशक बासुदेव यादव ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी और उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गुरु के बिना सच्चा ज्ञान प्राप्त करना संभव नहीं है. गुरु ही विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ जीवन में सही दिशा दिखाते हैं.
कार्यक्रम में शिक्षक सचिन कुमार यादव, सिकेंद्र सिंह, सुजीत प्रसाद रजक, रंजीत कुमार रजक, सत्यदेव यादव, इंद्रदेव यादव, राजू शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, सूरज सिंह, सुनील कुमार रंजन, पूजा राणा, दीपिका कुमारी, किरण देवी, रिंकी देवी, संतोषी कुमारी, आजाद अंसारी, श्याम सुंदर यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए