टीबी मरीजों की पहचान से पोषण तक, कोडरमा में स्वास्थ्य विभाग ने तय की नई कार्ययोजना
बैठक में डॉ रमन कुमार व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा जिला यक्ष्मा केंद्र की समीक्षा बैठक में टीबी मरीजों के लिए पोषण किट, नियमित जांच और गृह भ्रमण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
कोडरमा. जिला यक्ष्मा केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अगस्त माह की मासिक समीक्षा बैठक हुई. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला यक्ष्मा केंद्र और प्रखंड स्तर के एनटीइपी कर्मियों ने भाग लिया.
बैठक में डॉ रमन कुमार ने पिछले माह दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की. उन्होंने प्रखंड और पंचायत स्तर पर टीबी फोरम का गठन जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी एसटीएस को टीबी मरीजों का बीएमआई के आधार पर वर्गीकरण करने और 18.5 से कम बीएमआई वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर निक्षय मित्रों के माध्यम से उपलब्ध कराये जा रहे पोषण किट का लाभ दिलाने को कहा.
उन्होंने इलाजरत सभी टीबी मरीजों के घर का महीने में कम से कम एक बार सीएचओ और एसटीएस स्तर से भ्रमण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर सप्ताह हैंड हेल्ड एक्स-रे के माध्यम से तीन टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करने को कहा गया.
बैठक में वर्ष 2026 में सामने आये टीबी मरीजों की पंचायतवार सूची तैयार कर एक सप्ताह के अंदर मैपिंग पूरी करने का निर्देश सभी एसटीएस को दिया गया. इसके अलावा लेखापाल और एसटीएस को लंबित निक्षय पोषण योजना के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने को कहा गया.
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने वर्ष 2026 में बलगम जांच केंद्रों पर हुई जांच का ग्रामवार डाटा तैयार कर राज्य की ओर से उपलब्ध कराये गये प्रारूप में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में निर्धारित बलगम जांच लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक सहिया को हर माह कम से कम पांच टीबी संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी बलगम जांच सुनिश्चित करनी चाहिए.
बैठक में संजय वर्मा, अखिलेश कुमार, अनु पांडेय, आदित्य कुमार, दीपेश कुमार, प्रकाश कुमार रवि, सुनीता कुमारी, सालिक जफर, वंदना सिंह, सुरेश प्रसाद, धीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, प्रतिभा नारायण, अजय कुमार, आशीष पांडेय, अनिल कुजूर, प्रवीण कुमार रवानी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए