उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे पर नियमित रूप से निगरानी रखने आदि का निर्देश दिया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जिले में चल रहे मैट्रिक और इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हो, इसे लेकर सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने रामेश्वर मोदी महादेव मोदी प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवारा, आदर्श मध्य विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय उरवां समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे पर नियमित रूप से निगरानी रखने आदि का निर्देश दिया.

डीएवी में 10वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

डोमचांच. डीएवी पब्लिक स्कूल में फेयरवेल डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 10वीं के छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से मेहनत यदि किया जाये, तो निश्चित तौर पर सफलता आपके कदम चूमेंगी. विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार, दिलीप यादव ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर स्वरूप यादव विकास सिंह, मंटू यादव, रवि यादव, प्रिंस कुमार, वीरेंद्र साव सहित प्राचार्य रंजीत कुमार, एकेडमिक इंचार्ज अंजनी सिंह, गणेश गोश्वामी, राज कुमार, राजदीप दास, श्रवण यादव, अनुज मेहता, इंद्रेश कुमार, रोहित शर्मा, खुशबू बर्णवाल, प्रियंका भारती, प्रीती सिन्हा, कविता सिंह, बुलबुल सिन्हा, रानी कुमारी, हनी कुमारी, शिवानी कुमारी, दीप्ति वर्णवाल, सपना यादव, सबाना परवीन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola