कोडरमा: गरीबों के मसीहा नागेश्वर यादव को पुण्यतिथि पर किया याद, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
मौके पर उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो में समाजसेवी स्व. नागेश्वर यादव की 21वीं पुण्यतिथि पर नेताओं और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके विकास कार्यों को याद किया गया।
मरकच्चो: प्रखंड के वरीय नेता सह समाजसेवी स्व. नागेश्वर यादव की 21वीं पुण्यतिथि शनिवार को गगरेसिंघा स्थित उनके आवास पर मनायी गयी. इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उनके आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
आपके शहर में
इस दौरान लोगों ने स्व. नागेश्वर यादव के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि स्व. यादव प्रखंड के विकास को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे. गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे सदैव आगे रहते थे. उनके निधन के वर्षों बाद भी क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी सामाजिक सेवा और योगदान को याद किया जाता है.
मौके पर जिप सदस्य गुड़िया यादव, पूर्व जिप सदस्य राजकुमार यादव, विजय यादव, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया पोखराज गुप्ता, बसंत साव, रविंद्र पांडेय, शिवनंदन सिन्हा, महेश यादव, बासुदेव यादव, मुकेश ठाकुर, मुकेश राम, विकास यादव, श्रीकांत यादव, अशोक सिंह यादव, राजेंद्र यादव, शंकर यादव, रेवत साव, वीरेंद्र वर्णवाल, सुदामा ठाकुर, पप्पू लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: दनुवा घाटी में अफीम तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 21 वर्षीय युवक घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए