खेत में सांप ने डसा, इलाज के लिए अस्पताल पहुंची महिला की मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कोडरमा के जयनगर में खेत में सर्पदंश से 48 वर्षीय यशोदा देवी की दुखद मौत हो गई। पति के दिव्यांग होने और तीन बच्चों के साथ परिवार पर अब बड़ा संकट आ गया है।
जयनगर,कोडरमा: थाना क्षेत्र के ताज मोहल्ला में शनिवार की दोपहर सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान 48 वर्षीय यशोदा देवी, पति संजय दास के रूप में हुई है.
आपके शहर में
बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे यशोदा देवी अपने घर के पीछे स्थित खेत में गयी थीं. इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया. घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी में जुट गये. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं. वहीं, उनके पति संजय दास पैर से दिव्यांग हैं. यशोदा देवी की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक और पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए