कोडरमा: भाई की कलाई पर सजी स्नेह की डोर, सतगावां में खुशियों के साथ मना रक्षाबंधन
राखी बांधती बहन. | Prabhat Khabar Network
सावन पूर्णिमा के अवसर पर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
कोडरमा: कोडरमा के सतगावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को सावन माह की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. सुबह से ही संपूर्ण क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला. इस पावन अवसर पर बहनों ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की.
आपके शहर में
इसके बाद अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधा. बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किया.
त्योहार को लेकर प्रखंड के बाजारों में भी काफी चहल पहल रही. मिठाई और राखी की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई. दिनभर अपनों के घर आने जाने का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरे प्रखंड क्षेत्र में खुशियों और मिठास का माहौल बना रहा.
यह भी पढें: कोडरमा: अब गांव में ही मिलेगा हार्डवेयर का सामान, खड़ियाडीह में नीलम हार्डवेयर का उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए