नंदोडीह में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ शुरू, 20 सितंबर तक चलेगा आयोजन
कलश यात्रा मेंं जिप सदस्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के नंदोडीह में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
जयनगर, कोडरमा: प्रखंड के ग्राम नंदोडीह के सिदरडीह टोला में रामानंद पंडित, लक्ष्मण पंडित, चतुरानंद पंडित, विनोद पंडित व प्रदीप पंडित ने संयुक्त रूप से श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया है. यज्ञ 20 सितंबर तक चलेगा.
कलश यात्रा का उद्घाटन जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रवक्ता के रूप में पंडित मोहित कृष्णा पचौड़ी महाराज वृंदावन, आचार्य उपेंद्र शास्त्री तथा मनोज शास्त्री मौजूद थे.
कलश यात्रा में झामुमो नेता महावीर यादव, भाजपा उपाध्यक्ष विजय कुमार पंडित, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार राणा, श्याम प्रकाश राणा, लक्ष्मण पंडित, प्रकाश पंडित, इंद्रजीत, महानंद, सचिन, प्रवीण, अंशु पंडित, आकाश पंडित आदि शामिल हुए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए