कोडरमा में श्री दिगंबर जैन विद्यालय में उत्साह के साथ मना हिंदी दिवस

Updated:
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन विद्यालय में उत्साह के साथ मना हिंदी दिवस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के श्री दिगंबर जैन विद्यालय में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित. विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व और संस्कृति को जाना.

विज्ञापन

कोडरमा. श्री दिगंबर जैन विद्यालय, झुमरी तिलैया में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महान साहित्यकार रवींद्रनाथ ठाकुर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की गयी. इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया.

विज्ञापन

हिंदी भाषा के महत्व और उपयोगिता की जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली भाषा है. जूनियर सुपरवाइजर सुप्रिया गौरव ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य, कविताओं, कहानियों और महान साहित्यकारों के योगदान से भी अवगत कराया.बसंत ने हिंदी के संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रकाश डाला.

प्राचार्य अभिषेक जैन एवं सुपरवाइजर मुरारी सिंह ने कहा कि आधुनिक और तकनीकी युग में हिंदी का महत्व और भी बढ़ गया है. विद्यार्थियों को हिंदी में पढ़ने, लिखने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन मुस्कान भदानी एवं आरोही कुमारी ने किया. महिमा और सुहाना ने नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं कक्षा आठवीं की आरोही, परिधि, प्रियंका, रुही, खुशबू और मुस्कान ने एक्ट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. मौके पर एकेडमिक हेड एकता जैन, सोनल जैन, विनय गिरी, मोनल जैन, सतीश सिन्हा, ब्रजेश सर, निकिता आजमानी और बॉबी सर समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Hindi Diwas: 100 से अधिक देशों में बोली-समझी जाती है हिंदी; डिजिटल दुनिया में भी बढ़ा दबदबा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola