भाई की कलाई पर सजी राखी, बहन की रक्षा का लिया संकल्प, शारदा स्कूल में यादगार बना रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के शारदा स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान राखी बनाओ और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: मडुआटांड़ स्थित शारदा स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस दौरान विद्यालय का माहौल भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अपनत्व की भावना से सराबोर रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर सुंदर राखियां बांधीं. वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की सुरक्षा का प्रतीक है.

राखी बनाओ और निबंध प्रतियोगिता हुई

रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में राखी बनाओ और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. राखी बनाओ प्रतियोगिता में वंशिका स्वर्णकार और वीर कुमार विजेता रहे. बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं.

विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता पांडेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है. साथ ही उनकी रचनात्मक क्षमता का भी विकास होता है.

मौके पर पलक कुमारी, सुमन सलूजा, रिमझिम यादव, अजीत यादव, शंभूशरण शर्मा, निधि पांडेय, स्वीटी कुमारी, संगीता कुमारी, कंचन कुमारी, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, विभा देवी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola