बिरहोर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

लाल फीता काटती महिलाएं

सृजन महिला विकास मंच ने बिरहोर समुदाय की महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया है. इसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और मुख्यधारा से जोड़ना है. प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार कर सकेंगी.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार, कोडरमा : सृजन महिला विकास मंच द्वारा संचालित सामुदायिक सशक्तीकरण परियोजना फेज-3 के तहत बिरहोर समुदाय की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जियोरायडीह और पंचगांवा में सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संस्था की सचिव नरगिस खातून ने कहा कि बिरहोर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वरोजगार के जरिये स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकेंगी.

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बिरहोर महिलाओं को कपड़े की सिलाई के साथ-साथ कपड़ों की कटिंग और अन्य जरूरी जानकारियां भी दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बिरहोर समुदाय की महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में सक्षम होंगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola