मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सात लाभुकों को मिले दुधारू पशु, पशुपालन से स्वरोजगार पर जोर
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कोडरमा में सात लाभुकों को दुधारू पशु वितरित किए गए. यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण साधन है.
डोमचांच,कोडरमा: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के सात लाभुकों के बीच दुधारू पशुओं का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव, कोडरमा प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी और जिप सदस्य महेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए स्वरोजगार का बेहतर माध्यम है. पशुपालन के जरिये ग्रामीण परिवार अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. उन्होंने लाभुकों से पशुओं की उचित देखभाल करने और पशुपालन को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने की अपील की.
अन्य अतिथियों ने भी लाभुकों के बीच दुधारू पशुओं का वितरण करते हुए योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की. दुधारू पशु प्राप्त करने वाले लाभुकों में कांति देवी, प्रीति देवी, बसंत दास, रीना देवी और संजू देवी समेत अन्य शामिल हैं.
लाभुकों ने योजना के तहत पशु मिलने पर खुशी जताते हुए सरकार और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के डॉ. अरुण कुमार राय समेत विभागीय कर्मी और अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए