उम्र की सीमा टूटी, हर दिल में दिखा भाई-बहन का प्यार... जयनगर में ऐसे मना रक्षाबंधन
रक्षाबंधन मनाते विधायक. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के ग्रामीण इलाकों में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ एक-दूसरे को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सावन की पूर्णिमा की पूजा अर्चना और भाई बहन के त्योहार रक्षाबंधन का उत्सव देखने को मिला. नन्हें बच्चे राखी बांधने को लेकर काफी उत्साहित दिखे, तो बुजुर्ग भी इसमें पीछे नहीं थे. इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे की कलाई पर रंग बिरंगी राखियां बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन मनाया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों में प्रेम स्नेह की भावना देखने को मिली.
आपके शहर में
मौके पर उपस्थित लोगों ने बच्चों की रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. इधर, बुजुर्गो में भी उत्साह देखा गया. उन्होंने भी पूरे उत्साह व उमंग के साथ त्योहार मनाया. वहीं विधायक अमित कुमार यादव ने अपने पैतृक आवास पर रक्षाबंधन त्योहार मनाया. विधायक श्री यादव ने बच्चों सहित क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी.
यह भी पढ़ें: अपनों से दूर थे भाई-बहन, फिर भी राखी ने जोड़ दिया दिलों का रिश्ता, ग्रिज़ली विद्यालय में भावुक हुआ रक्षाबंधन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए