कोडरमा में गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों ने लगाया पति पर प्रताड़ना का आरोप
कोडरमा में एक गर्भवती विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वह गृह कलह से परेशान चल रही थी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
विकास कुमार, कोडरमा : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर रोड की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका की पहचान अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. वह सिपाही के पद पर कार्यरत शक्ति शिवम सिंह की पत्नी थी. वर्तमान में वह जिले के एक न्यायिक दंडाधिकारी के अंगरक्षक के तौर पर तैनात है. जानकारी के मुताबिक विवाहित गर्भवती महिला गृह कलह से परेशान थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
Also Read: कोडरमा : अफीम तस्करी मामले में जिला अदालत ने दोषी महिला को सुनाई 10 वर्ष की कड़ी सजा
परिजनों ने लगाया पति और उसके घर वालों पर प्रताड़ना आरोप
इधर, जब मृतिका की मौत की सूचना मायके वालों को पता मिली तो परिजनों ने पति और अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार करीब 9 माह पहले दिसंबर 2023 में अंजली का विवाह छपरा निवासी शक्ति शिवम सिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद अंजली अपने पति के साथ कोडरमा के झुमरीतिलैया में रह रही थी और 7 माह की गर्भवती थी.
भाई का आरोप- पति शराब पीकर अंजली के साथ करता था मारपीट
अंजलि की मौत की सूचना मिलने पर भाई अजय प्रताप सिंह ने समस्तीपुर से कोडरमा पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन के दिन अंजली का छोटा भाई राखी बंधवाने आया था. दोपहर में राखी बंधवाने के बाद वह चला गया. शाम में अंजली ने अपनी मां से बात की. अचानक रात 12 बजे के करीब फोन आया कि उसकी बहन ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने आरोप लगाया कि अंजली का पति अक्सर शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था. वहीं अंजली की फुआ ने कहा है कि शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जाता था. उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी.
Also Read: कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए