योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पीएलवी की भूमिका अहम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में सभी पारा लीगल वालंटियर के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में सभी पारा लीगल वालंटियर के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया़ मौके पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने पीएलवी को कई प्रकार के कानूनी प्रावधानों और प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी़ उन्होंने पीएलवी से कहा कि वे आठ मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने-अपने क्षेत्र में करें. साथ ही पक्षकारों को समझा बुझाकर अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक-से-अधिक मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके़ उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों तथा केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पारा लीगल वालंटियर की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है़ उन्होंने पीएलवी को दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सके यह जिम्मेवारी सभी पारा लीगल वालंटियर के कंधों पर है़ इस अवसर पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार, पीएलवी रवींद्र कुमार यादव, पांडेय शेखर प्रसाद, नेहा सिन्हा, मोनिका कुमारी, सुमन रानी, मनोज कुमार, विकास रजक, सुभाषमिस्त्री, दिनेश कुमार रजक, राजेश पासवान, सुब्रत कुमार मुख़र्जी, सुरेश प्रसाद यादव, कमलेश प्रसाद यादव, शिव कुमार मोदी, अर्जुन रविदास, महेश्वरी कुशवाहा, मुकेश प्रसाद, रेखा देवी, सोनाली सिन्हा, प्रीति आर्या आदि मौजूद थे़

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola