आजीविका ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, आमसभा में दिखा बदलाव
आम सभा में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
फुलवरिया पुरनाडीह में आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा संपन्न हुई. इस सभा में संगठन के कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया.
मरकच्चो. फुलवरिया पुरनाडीह में आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा हुई. अध्यक्षता संकुल अध्यक्ष सरस्वती देवी ने की. आमसभा में संगठन के वार्षिक आय-व्यय, अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गयी.
मुख्य अतिथि के रूप में बीपीएम सुधीर मुंडा, बीएपी धनेश्वर रविदास व पुरनाडीह मुखिया पप्पू यादव मौजूद थे. बीपीएम सुधीर मुंडा ने कहा कि फुलवरिया पुरनाडीह का संकुल संगठन बेहतर कार्य कर रहा है. महिलाएं समूह से जुड़कर बचत, ऋण एवं आजीविका के विभिन्न साधनों को अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं.
बीएपी धनेश्वर रविदास ने कहा कि आजीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है, जिसकी झलक आमसभा में देखने को मिली. मुखिया पप्पू यादव ने कहा कि आजीविका से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं.
मौके पर निशा कुमारी, कंचन कुमारी, अन्नु वर्मा, सचिव उमा देवी, जयप्रकाश दास, प्रमिला देवी, अर्चना देवी, सुमन कुमारी, सुनीता विश्वकर्मा, पूजा कुमारी, ममता देवी, कविता कुमारी आदि मौजूद थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए