मिट्टी के घर में लगी आग, कई घरेलू सामान जलकर राख
घटना के समय परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गये हुए थे
चंदवारा. थाना क्षेत्र के आरागारो पंचायत अंतर्गत जौंगी गांव में बुधवार को एक मिट्टी के घर में आग लग जाने से घर में रखा अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया. गृहस्वामी रामसहाय राणा ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गये हुए थे. सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना में लाखों रुपये की क्षति होने की बात कही जा रही है.
गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी
कोडरमा . थाना क्षेत्र के नगरखारा स्थित मिश्रा कोचिंग सेंटर के संचालक चंदन मिश्रा के घर में बुधवार को गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण अफरा-तफरी मच गयी. घर में गैस की तेज गंध फैलते ही परिजन और आसपास के लोग सतर्क हो गये. स्थिति गंभीर देख लोगों ने सिलेंडर को पहली मंजिल से खुले स्थान पर नीचे फेंक दिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए