कोडरमा में 24 घंटे में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसपी व अन्य | Prabhat Khabar

कोडरमा के मरकच्चो में मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के सभी मोबाइल बरामद किए हैं.

विज्ञापन

कोडरमा : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान पायल इलेक्ट्रॉनिक में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गये सभी मोबाइल और अन्य सामान के साथ घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लोहे का सब्बल और हेक्सा ब्लेड भी बरामद किया है गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान पिता आकुब खान निवासी पांडेयडीह, आदर्श कुमार पिता विनोद साव, रवि कुमार पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार पिता टुनटुन कर्सरा तीनों निवासी गावागढ़ चट्टी थाना राजधनवार गिरिडीह शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

चोरी की जांच के लिए एसआईटी गठित

पूरे मामले की जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर दी. एसपी ने बताया कि जामू निवासी मोबाइल दुकानदार उमेश कुमार ने 23 अगस्त को दुकान में चोरी होने को लेकर मरकच्चो थाना में आवेदन दिया था. इसके आधार पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ की निगरानी में व डोमचांच अंचल के पुलिस निरीक्षक विकास कुमार पासवान के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया.

तकनीकी जांच और डॉग स्क्वायड की मदद से चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक अनुसंधान किया. डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गयी. लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. एसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के इन इलाकों में 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई, काटे गये बिजली कनेक्शन

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 31 एंड्रायड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, तीन स्मार्ट वॉच, छह ईयर बड्स, दो पावर एडाप्टर, 3855 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, एक लोहे का सब्बल, एक हेक्सा ब्लेड और दो बैग बरामद किये हैं. बरामद मोटरसाइकिलों में एक बिना नंबर की केटीएम और दूसरी पल्सर 220 जेएच-11ए-क्यू-2911 शामिल है.

पहले रेकी की, फिर दिया घटना को अंजाम

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की घटना के पहले 21 अगस्त को उक्त दुकान की रेकी की थी़ इसके बाद 22 अगस्त को भी दुकान की रेकी की गई थी़ इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया़ आरोपियों की योजना था कि इस तरह की घटनाएं लगातर तीन चार की जाए़ इसके बाद ये सभी दिल्ली या मुंबई भागने की फिराक में थे़ एसपी के अनुसार घटना करने के समय आरोपियों ने कुछ ऐसे सुराग छोड़े जिससे मामले का खुलासा करना आसान हो गया़ छापामारी दल में मरकच्चो थाना प्रभारी बमबम कुमार, तिलैया डैम ओपी प्रभारी प्रेम कुमार, मरकच्चो थाना के एसआई नफीश अहमद, कार्तिक सिंह मुंडा समेत अन्य शामिल थे.

ये भी पढ़ें: खनिज पर झारखंड का पहला हक, चंदे में पारदर्शिता जरूरी; कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola