कोडरमा: बच्चों की मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, बड़े आपस में भिड़े; महिला समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

सतगावां के ढाब गांव में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब गांव में शुक्रवार की देर शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़ों के बीच मारपीट में बदल गया. इस दौरान एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान दिनेश रजवार, सीता देवी उर्फ सरोज देवी और टुनटुन रजवार, सभी ढाब निवासी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के घर के समीप कुछ बच्चे साइकिल चला रहे थे. इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. बच्चों का विवाद बढ़ते-बढ़ते उनके परिजनों तक पहुंच गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी.

मारपीट में दिनेश रजवार, सीता देवी उर्फ सरोज देवी और टुनटुन रजवार घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद कोडरमा रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस विवाद के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: साथ निकले साले-बहनोई, किसे पता था सफर बन जाएगा आखिरी; हादसे में एक की मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola