जिले में एमडीए आइडीए अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा को फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने का संकल्प

विज्ञापन

कोडरमा को फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने का संकल्प कोडरमा बाजार. राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए आइडीए) का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज ने किया. उपायुक्त ने स्वयं डीइसी एवं कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल का सेवन कर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया. इस दौरान जिले के कई पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी दवा की निर्धारित खुराक ली. डीसी ने कहा कि कोडरमा को फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य को लेकर अभियान की शुरुआत की गयी है. यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान वृहत स्तर पर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को बूथ स्तर पर तथा 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर लोगों को डीइसी और एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक खिलायी जायेगी. डीसी ने जिले के लोगों से अपील की है कि सभी स्वस्थ व्यक्ति फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन अवश्य करें, यह पूरी तरह सुरक्षित है. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान यदि किसी व्यक्ति में दवा सेवन के बाद प्रतिकूल प्रभाव दिखायी देता है, तो रैपिड रिस्पॉन्स टीम तत्काल सहयोग करेगा. मौके पर एसीएमओ डॉ पी मिश्रा, डीपीएम महेश कुमार, पंकज कुमार, कृष्णकांत मणि, विनीत अग्निहोत्री, दीपेश कुमार, शंभु कुमार, ललन कुमार राणा, अविनाश आनंद, प्रमोद कुमार, मधुकर आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola