माखन-मिश्री, फूल और भजनों से सजा कृष्ण दरबार, झुमरीतिलैया में भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित। लड्डू गोपाल की झांकी और भजनों से भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अध्यक्ष मोहित संघई के आवास पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भगवान श्री लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकी सजायी गयी, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मंच के सदस्य और श्रद्धालु पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

माखन-मिश्री के भोग, रंग-बिरंगे परिधानों, मुकुट और पुष्पों से सुसज्जित लड्डू गोपाल की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया.

कार्यक्रम के दौरान मंच के कोषाध्यक्ष महावीर खेतान और सदस्य हार्दिक लड्ढा ने सुमधुर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी. भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ भक्ति में झूम उठे.

मौके पर अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व प्रेम, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है. सचिव अतुल खेतान ने आयोजन की सफलता का श्रेय सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता को दिया.

कार्यक्रम में प्रांतीय भवन संयोजक राज पच्चीसीया, संरक्षक अरविंद चौधरी, अर्जुन संघई, चंद्रशेखर जोशी, उपाध्यक्ष शिवेश पच्चीसीया, अनुराग हिसारिया, चिराग हिसारिया, मोहक सुल्तानिया, आशीष शर्मा, डॉ. रौनक महर्षि, विष्णु चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola