भव्य आरती और 56 भोग के साथ चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव संपन्न

Updated:
विज्ञापन

आरती करते पंडित व श्रद्धालु भक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। मंगल पाठ, भजन और 56 भोग के साथ श्रद्धालुओं ने दादी जी के दरबार में सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया, कोडरमा: श्री राणीसती महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव भव्य आरती, 56 भोग और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया. चार दिनों तक चले आयोजन में मंगल पाठ, कलश शोभायात्रा, संगीतमय भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए. समापन दिवस पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पंडित विजय उपाध्याय ने विधि-विधान से मंगला आरती, धोक पूजा और पाटा पूजा करायी. इसके बाद खीर, पुड़ी समेत 56 भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया.

विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दादी जी के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. इससे पहले मां की लाडली के तत्वावधान में भजनों की हौजी का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. संचालन दीपाली भदानी, अंजुला खाटूवाला, सुमन सर्राफ, सारिका केडिया और रानी कालरा ने किया. मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उषा शर्मा ने ‘मेहंदी रची थारे हाथां मां...’ तथा कृतिका मोदी और रेखा मोदी ने ‘आओ आओ जी दादी जी...’ भजन प्रस्तुत किये. भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे. विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया.

संयोजक प्रदीप खाटूवाला और अनुप खाटूवाला ने आयोजन को सफल बनाने वाले श्रद्धालुओं, सामाजिक संस्थाओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि श्याम सेवा मंडल, श्याम सेवा परिवार, मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता आयोजन की विशेष पहचान रही.

राजस्थानी समाज के घरों में भी हुई पूजा-अर्चना

भादी अमावस्या पर झुमरीतिलैया, कोडरमा और डोमचांच के राजस्थानी समाज के घरों में भी दादी जी की विशेष पूजा-अर्चना हुई. चांडक कॉम्प्लेक्स स्थित श्रीराम अपार्टमेंट में विनोद बजाज और महेंद्र बजाज के निवास पर ढांढन सती जी का भव्य दरबार सजाया गया. यहां ज्योत प्रज्वलन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ. आयोजन को सफल बनाने में विनोद पिलानिया, विपुल चौधरी, अमित गुप्ता, रंजीत चौधरी, संजय नारेड़ी, अरविंद चौधरी, संतोष लड्डा, सुनील लोहिया, संजय खेमानी समेत अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola