केटीपीएस में ठेकेदार के मजदूरों की हड़ताल जारी, यूनियन ने दिया समर्थन
जयनगर के डीवीसी केटीपीएस में ठेका मजदूरों की हड़ताल जारी है। एक्टू ने प्रबंधन से अविलंब वार्ता कर मजदूरों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।
जयनगर, कोडरमा: डीवीसी केटीपीएस में कार्यरत ठेकेदार मनोरंजन सिंह के यहां काम कर रहे मजदूरों की हड़ताल जारी है. शनिवार को एक्टू के जिला सचिव सह झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के सचिव विजय पासवान व अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने हड़ताली मजदूरों को नैतिक समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि मजदूरों की हड़ताल जायज है और ठेकेदार द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है.
विजय पासवान ने कहा कि मजदूरों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता है और मजदूरी में कटौती की जा रही है. इसके अलावा उन्हें अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं. हक व अधिकार की मांग करने पर गेट पास रद्द करने की धमकी दी जाती है.
उन्होंने डीवीसी प्रबंधन व ठेकेदार से अविलंब मजदूरों से वार्ता कर उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की. कहा कि मंगलवार तक मांगें नहीं मानी गयीं, तो यूनियन भी मजदूरों के समर्थन में आंदोलन करने को बाध्य होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए