विधिक जागरूकता शिविर में महिला अधिकार पर दी जानकारी
मेघातरी पंचायत की बाराकुरा गांव में लगाया गया शिविर
कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा बुधवार को मेघातरी पंचायत के बाराकुरा गांव में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क और सुलभ न्याय पहुंचाना है. एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर ने लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध और घरेलू हिंसा से संरक्षण संबंधी कानूनों की जानकारी दी. मौके पर पंचायत समिति सदस्य सबिता देवी, वार्ड सदस्य सिकंदर राजवंशी, पीएलवी मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए