Koderma News: मरकच्चो में बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान; मलबे में दबा घरेलू सामान, परिवार बेघर होने की कगार पर
अपना घर दिखाता मो. फिरोज | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो में चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और मदद की गुहार लगाई है।
मरकच्चो, कोडरमा : प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है. लगातार बारिश से कच्चे और जर्जर मकानों पर भी खतरा बढ़ गया है. इसी बीच बुधवार सुबह पुरनानगर निवासी मो. फिरोज का मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया. मकान के धराशायी होने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया और काफी सामान नष्ट हो गया.
आपके शहर में
अचानक हुई इस घटना से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा. मकान गिरने के बाद परिजनों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गयी है.
प्रशासन से मुआवजे की मांग
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से घटनास्थल का जायजा लेकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है. साथ ही आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.
जर्जर मकानों की जांच की मांग
लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों ने क्षेत्र के अन्य कच्चे और जर्जर मकानों की भी जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण कमजोर हो चुके मकानों के गिरने की आशंका बनी हुई है. ऐसे में प्रशासन को समय रहते आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए