कोडरमा के तिलैया से लापता व्यक्ति का शव बरामद, पत्नी ने इस व्यक्ति पर लगाया गंभीर आरोप

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उनका पति झुमरी तिलैया के आश्रम रोड में रहने वाले दलजीत सिंह के यहां डेढ़ साल से ड्राइवर का काम करते थे.

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी स्कूल रोड निवासी प्रदीप पंडित का शव बरामद कर लिया गया है. वह बीते पांच दिनों से लापता था. उनका शव डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित अंबादाह पत्थर खदान से बरामद हुआ है. उनकी पत्नी ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद से ही पुलिस लगातार खोजबीन में लगी हुई थी.

क्या है मामला

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उनका पति झुमरी तिलैया के आश्रम रोड में रहने वाले दलजीत सिंह के यहां डेढ़ साल से ड्राइवर का काम करते थे. रविवार को मेरे पति दोपहर 3.15 बजे दलजीत सिंह को लेकर कोडरमा पेट्रोल पंप के पास गये. जहां अज्ञात 15-20 लोगों की दलजीत सिंह के साथ बहस हो गयी.

इस दौरान मेरे मोबाइल पर पति का फोन आया, लेकिन मै अपना कॉल रिसीव नहीं सकी. इसके बाद मेरी पति घर नहीं आये. इसके बाद मैंने दलजीत सिंह से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि 15-20 लोग प्रदीप पंडित के साथ मारपीट करते हुए अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गये.

Also Read: झारखंड: कोडरमा में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति व सास को पुलिस ने किया अरेस्ट

सुनीता देवी ने कि उनके पति के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन वह स्वीच ऑफ आ रहा है. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब किसी पर का कोई सुराग नहीं मिला तो मुझे अपहरण की आशंका होने लगी. उसने कहा कि मुझे यकीन है कि मेरे पति के अपहरण में दलजीत सिंह का हाथ है. शिकायत मिलने के बाद से पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई है. इससे पहले कुछ लोगों को हिरासत में भी लेकर पूछताछ किया गया लेकिन कुछ पता चला. . इसी बीच गुरुवार को डोमचांच के खदान से प्रदीप का शव बरामद होने की सूचना मिली.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola