ग्रामीणों की जरूरतों को मिली प्राथमिकता, काराखुट में चार योजनाएं पूरी

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते डोमचांच प्रमुख | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोमचांच के काराखुट में 15वें वित्त आयोग से बनी चार जनोपयोगी योजनाओं का प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर खुशी जताई.

विज्ञापन

डोमचांच से रंजीत बनर्जी की रिपोर्ट

विज्ञापन

डोमचांच. प्रखंड के ग्राम काराखुट में 15वें वित्त आयोग मद से पूर्ण करायी गयी चार जनोपयोगी योजनाओं का उद्घाटन सोमवार को प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने किया. उन्होंने पश्चिम टोला सरकारी मैदान में चबूतरा निर्माण, काराखुट सरकारी विद्यालय के समीप जलमीनार, पश्चिम टोला में जलमीनार और शिव मंदिर के पास पावर स्ट्रीट लाइट का विधिवत उद्घाटन किया. योजनाओं के पूरा होने पर ग्रामीणों ने खुशी जतायी और प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त किया.

ग्रामीणों ने क्षेत्र में दो अन्य जनोपयोगी योजनाओं की आवश्यकता से भी प्रमुख को अवगत कराया. इस पर प्रमुख ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा.

मौके पर समाजसेवी अंग लाल राम, नरेश राम, मुन्ना यादव, रवि कुमार रजक, विनोद राम, अजय कुमार, सुभाष यादव, पवन यादव, वासुदेव राम, राहुल कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, मनोज रजक आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola