चंदवारा में यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बरही के विधायक मनोज कुमार यादव व अन्य शामिल हुए

विज्ञापन

चंदवारा. प्रखंड के ग्राम खांडी (टिकवाटांड़) में श्री श्री 1008 पांच दिवसीय राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बरही के विधायक मनोज कुमार यादव व अन्य शामिल हुए. विधायक ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं. श्रद्धालुओं ने स्थानीय जलाशय से कलश में जल भरा और उसे यज्ञ मंडप में स्थापित किया. कलश यात्रा में धार्मिक जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा. विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से धार्मिक भावना जागृत होती है. साथ ही सामाजिक समरसता बढ़ती है. इस अवसर पर जिप सदस्य महादेव राम, नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ बंटी मोदी, विनोद कुमार वर्णवाल, विजय मोदी, मनोज मोदी, वीरेंद्र यादव, मुरली मोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी व अन्य मौजूद थे.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो का वार्षिकोत्सव आज

जयनगर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो का आठवां वार्षिकोत्सव सात मार्च को मनाया जायेगा. यह जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने दी. बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव होंगे. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, बीडीओ गौतम कुमार, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, पूर्व विधायक जानकी यादव, सीओ सारांश जैन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola