गतका प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने चार मेडल जीते

Updated:
विज्ञापन

फर्स्ट नेशनल पायथियन गेम्स में झारखंड की टीम ने गतका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मेडल जीते़ यह उपलब्धि झारखंड के लिए एक गर्व का पल है़

विज्ञापन

कोडरमा. फर्स्ट नेशनल पायथियन गेम्स में झारखंड की टीम ने गतका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मेडल जीते़ यह उपलब्धि झारखंड के लिए एक गर्व का पल है़ गतका प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता. यह झारखंड की बड़ी उपलब्धि है. झारखंड गतका संघ के महासचिव प्रिंस कुमार मिश्रा ने कहा कि यह झारखंड के लिए एक गर्व का पल है़ उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय यह प्रथम राष्ट्रीय पायथियन खेल प्रतियोगिता पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें गतका खेल को भी शामिल किया गया़ इस खेल में गतका के 12 राज्यों को टीम में हिस्सा लिया. कोच अंशु राज ने बताया कि झारखंड के हर्ष राज ग्रिजली विद्यालय के छात्र, शशि कुमार, ग्रिजली विद्यालय के छात्र सागर कुमार कौण्डिनिया पब्लिक स्कूल के छात्र, वंश कुमार, विक्रमशिला विद्यापीठ स्कूल के छात्र आदि ने दूसरे राज्यों को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया़ राष्ट्रीय पायथियन खेल इंडिया के प्रधान बजिंदर गोयल ने खिलाड़ियों को कांस्य मेडल प्रदान किया़ नेशनल गतका एसोसिएशन आप इंडिया के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल और उपाध्यक्ष सुख चैन सिंह कल सनी ने विजेता खिलाड़ियों को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola