कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, छात्रा ने बुझायी आग

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान आग पर नियंत्रण पाती छात्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में छात्रों को आग से बचाव के लिए फायर सेफ्टी प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया, कोडरमा: कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर फायर सेफ्टी प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आग लगने के कारण, उसके प्रकार और आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी.

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान नियंत्रित आग लगाकर उसका लाइव प्रदर्शन किया गया. एक छात्रा ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाकर उसके सही इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया. प्रशिक्षकों ने बताया कि आग बुझाते समय हवा की दिशा का ध्यान रखना, एक्सटिंग्विशर की पिन निकालना और आग की जड़ पर नोजल रखकर स्प्रे करना सबसे प्रभावी तरीका है.

आपदा के समय सूझ-बूझ से काम करने का प्रशिक्षण

प्राचार्य शैलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ जीवन रक्षा का ज्ञान भी आवश्यक है. ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में आपदा के समय घबराने के बजाय सूझ-बूझ से काम करने का आत्मविश्वास विकसित होता है.

मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola