डीएवी गुमो में गणेश क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
गणेश चतुर्थी पर नन्हे कलाकारों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने अपनी कलाकारी से गणेश जी की सुंदर आकृतियां बनाईं। विजेताओं को किया गया सम्मानित।
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीसीए के तहत नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए गणेश क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें बच्चों ने विभिन्न सामग्रियों से गणेश जी की आकर्षक आकृतियां और मास्क तैयार किये.
नर्सरी के बच्चों ने पेपर कप से गणपति की आकृति बनायी. एलकेजी व यूकेजी के विद्यार्थियों ने मिट्टी और पत्तियों से गणेश जी की आकृति तैयार की. कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने विभिन्न दलों से गणेश जी की आकृति बनायी, जबकि द्वितीय कक्षा के बच्चों ने गणेश मास्क और पेपर कप से गणपति की आकृति तैयार की.
इन विद्यार्थियों ने हासिल किया स्थान
प्रतियोगिता में नर्सरी से श्रेष्ठा मोदी, यूकेजी से गन्नू श्याम, प्रथम कक्षा से सुकृति बाउरी और द्वितीय कक्षा से मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर नर्सरी की आशिका वर्मा, यूकेजी की संध्या वर्णवाल व अभिराज गुप्ता, प्रथम कक्षा के अंशुमन मिश्रा और द्वितीय कक्षा की तानिष्का कुमारी रहीं.
वहीं, एलकेजी से लकी गुप्ता, प्रथम कक्षा से जयश सिंह और द्वितीय कक्षा से संजीव कुमार वर्णवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षिका कोमल कुमारी ने किया.
शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और कलात्मक कौशल का विकास होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीए प्रभारी शिल्पी गुप्ता समेत अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए