मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरियांवां गांव के राणा टोला में रविवार करीब 4 बजे एक मकान में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरियांवां गांव के राणा टोला में रविवार करीब 4 बजे एक मकान में अचानक आग लग गयी. जिससे मकान मालिक को लाखों का नुकसान की संभावना है. मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संतोष राणा की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि रविवार को करीब 4 बजे वे लोग घर पर बैठे हुए थे, उसी समय घर में रखे एक एलपीजी सिलेंडर में अचानक से आग लग गई, जिससे देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयी और घर में भीषण आग लग गयी. इसके पश्चात स्थानीय लोगों की वहां काफी भीड़ लग गयी और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसी बीच ग्रामीणों द्वारा आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. इसके पश्चात दमकल घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इधर इस आगजनी के कारण संतोष राणा के घर से सटे दो अन्य घरों में भी इसका असर देखने को मिला और वहां पर भी धुआं उठने लगा था. हालांकि दमकल की गाड़ी के मौके पर पहुंच जाने के कारण अन्य घरों में आग लगने से बचाव कर लिया गया. इधर रजनी देवी ने बताया कि जिस प्रकार से घर में आग लगी है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है, हालांकि जब तक घर के अंदर प्रवेश नहीं कर लिया जाता है, तब तक स्पष्ट अनुमान लगाना मुश्किल है कि कितने का नुकसान हुआ है और क्या-क्या जलकर खाक हुआ है. वहीं स्थानीय बलराम यादव ने बताया कि इस मकान में 5 भाई अपने पूरे परिवार संग एक साथ रहते थे. गनीमत रही कि सिर्फ सामान का नुकसान हुआ है और किसी व्यक्ति को कोई क्षति नहीं पहुंची है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola