कोडरमा: EVM वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का डीसी ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम-वीवीपैट के रख-रखाव का लिया जायजा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उपायुक्त ने सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों व व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

सीसीटीवी और अग्निशमन उपकरणों की जांच

उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जांच की. उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola