अमन-चैन और भाईचारे का संदेश लेकर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, कोडरमा में दिखा उत्साह
झुमरीतिलैया में निकले जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोग़ | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने अमन, चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
झुमरीतिलैया: इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को जिले भर में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए.
आपके शहर में
जुलूस के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ अमन-चैन, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया गया. अय्याज नगर-भादोडीह से निकला जुलूस सुभाष चौक होते हुए झंडा चौक पहुंचा. यहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद एकत्रित हुए, जहां सामूहिक रूप से दुआ की गई. दुआ में देश और समाज में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशहाली की कामना की गई.
वहीं, गुमो से भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो निर्धारित मार्ग से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा. यहां लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और दुआ की. इसके बाद जुलूस अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हुआ और शांतिपूर्ण तरीके से इसका समापन हुआ.
जुलूस में झुमरीतिलैया शहर के अलावा गुमो, नवादा बस्ती, भादौड़ीह सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बच्चे और युवा हाथों में धार्मिक झंडे लिए जुलूस में शामिल हुए, जबकि कई लोग पारंपरिक इस्लामी पोशाक में नजर आए. जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.
इससे पहले ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की बताई हुई बातों को याद करते हुए प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया. वहीं, जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. निर्धारित मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रही. पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
मौके पर भादोड़ीह के मौलाना अधिसूल कादरी, अनु सिद्दीकी, ग़ुलाम सरवर, इनामुल हक, सेराज खान, शहाबुद्दीन खान, मिस्टर, शमीम आलम उर्फ लड्डू, इमरान कुरेशी, मोबिन कुरेशी, नईम कुरेशी, मतीन कुरेशी, अरशद खान, सदर हामिद रजा, हमीद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद साहब, मोहम्मद रफकत, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद फिरोज, शहजाद,हुसैन, मोहम्मद सोहेल, अशरफ अतुल, मोहम्मद अत्ताउल्लाह, मोहम्मद मजीद सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.
मरकच्चो में भी निकला जुलूस
मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मे बुधवार को हजरत पैगंबर का जन्म दिवस जश्ने ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया़ इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने जश्न मनाया़ प्रखंड मुख्यालय के अलावा देवीपूर, दरदाही, महुआटांड, नादकरी, महुगाई, मँझलानगर, पुरनानगर, दशारो समेत विभिन्न इलाकों मे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई़ मुस्लिम समाज के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के आमद पर खुशी का इजहार करते नजर आए़ जगह-जगह लाेगों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया़
जुलूस में शामिल नबी के दिवाने नातिया तरानों पर झूमते रहे़ इस दौरान हुजूर की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा की आवाज फिजा में गूंजती रही़ कदम-कदम पर या रसूल अल्लाह के नारे लगाए जा रहे थे़ क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या नौजवान, सभी के चेहरे पर खुशी दिख रही थी़ जुलूस में नौजवानों ने हाथों में झंडा थामे हुए हुजूर की आमद में जश्न मनाया़ जुलुस के दौरान बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में पुलिस भी मुस्तैद दिखी़
मौके पर हाज़ी रज्जाक अली,हाज़ी बसीर अली,तौकीरअहमद, नूरआलम,कौसर अहमद, डॉ. अंसार, आफताब अलाम, इनामूल शेख, जावेद मस्तान,आजाद शेख, हारून शेख, अफजल शेख, साजिद शाह, हबीब मस्तान अमजद आलम, साबिर अली , सोहराब आलम, करीम अंसारी, मिन्हाज अंसारी, अबुल रजा, समीम अंसारी,अल्ताफ आलम, रईस शेख, बिसो मियां, इलियास अंसारी, समसुल अंसारी, तोहिद शेख, समसाद, मो़ इमरान, एरकान अहमद,आलम समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए