कोडरमा में वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को मिली राहत, विधायक नीरा यादव ने किया PCC पथ का शिलान्यास
शिलान्यास करती विधायक डॉ नीरा यादव. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के पुरनानगर पंचायत में विधायक डॉ नीरा यादव ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
कोडरमा: जिला योजना अनाबद्ध निधि के अंतर्गत प्रखंड के पुरनानगर पंचायत में अरुण महतो के घर से रेणु पांडेय के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का बुधवार को विधायक डॉ नीरा यादव ने शिलान्यास किया. मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.
आपके शहर में
इस पीसीसी पथ के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा वर्षों से चली आ रही सड़क की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास जारी है.
उन्होंने कहा कि आपका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास की गति को आगे बढ़ाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए