शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार ही सफलता की वास्तविक पहचान

Updated:
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलित करते विधायक अमित कुमार यादव. | Prabhat Khabar Network

दीप प्रज्जवलित करते विधायक अमित कुमार यादव. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विधायक अमित कुमार यादव ने शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों को सफलता की कुंजी बताया।

विज्ञापन

कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

मौके पर जिप सदस्य महादेव राम, कांटी के मुखिया राम लखन, बड़की धमराई के मुखिया सरयू वर्मा, चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, कांटी के पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद, बड़की धमराई के पूर्व मुखिया किशोर यादव तथा समाजसेवी संजय अग्रवाल, विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपिसमे, निदेशिका सुनीता सेठ, शुभा कपिसमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता तथा प्राचार्या अंजना कुमारी व अन्य भी मौजूद थे.

समारोह के प्रारंभ में सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्राचार्या अंजना कुमारी ने अपने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जीवन कौशल का विकास करना भी है.

मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय जैसा उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान हमारे विधानसभा क्षेत्र में होना हम सभी के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार ही सफलता की वास्तविक पहचान हैं. विद्यालय जिस प्रकार विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सम्मानित कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है.

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया. तृप्ति एवं समूह द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने कार्यक्रम का आकर्षक आगाज़ किया. इसके पश्चात तेजस एवं समूह द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित कर दिया.

वहीं आकृति एवं समूह तथा अलीना एवं समूह द्वारा प्रस्तुत समूह गीतों ने समां बांध दिया. पारिधि एवं समूह द्वारा प्रस्तुत मनमोहक समूह नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी.

इन बच्चों को मिला सम्मान

सम्मान समारोह में कॉमर्स संकाय की जिला टॉपर धनुषी जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. वहीं विद्यालय टॉपर के रूप में कक्षा 10 की आकांक्षा यादव तथा कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) के शौर्य तरवे एवं वंशिका जगनानी को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कक्षा दशम के विषयवार टॉपर्स में आयुष कुमार एवं सौम्या जैन (अंग्रेज़ी), चिन्मय आनंद, स्वेता राज, शुभांगी, महिमा कुमारी, सरगम गुप्ता एवं उत्कर्ष राज (हिंदी), ओम राज, मन्यता प्रसाद, अमन वर्मा, अभिषेक कुमार एवं स्वेता राज (गणित), आकांक्षा यादव (विज्ञान), पुष्प राज, अभिषेक कुमार, आलोक राज एवं यश कुमार (सामाजिक विज्ञान) तथा मन्यता प्रसाद, आकांक्षा यादव, मेहुल कुमार, इशिता कश्यप, आयुष कुमार, अमन कुमार, शुभांगी, हिमांशु कुमार यादव, ऐश्वर्य आज़ाद एवं अभिग्यान राय (आईटी) को सम्मानित किया गया.

कक्षा बारहवीं के विषयवार टॉपर्स में धनुषी जैन (अंग्रेज़ी कोर एवं पेंटिंग), जय प्रकाश (गणित एवं इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस), उज्ज्वल कुमार (भौतिकी), वंशिका जगनानी (रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान), गीतांश दुगार एवं सरिता कुमारी (अर्थशास्त्र), आदर्श कुमार (बिजनेस स्टडीज़), यश जैन (अकाउंटेंसी एवं शारीरिक शिक्षा), आर्या एवं आकांक्षा भारद्वाज (इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस) तथा रिद्धि जैन (पेंटिंग) को सम्मानित किया गया.

कक्षा टॉपर्स के रूप में विदुषी वर्मा, ससांगलिपि सारेन, परी गुप्ता, अनुष्का यादव, उज्ज्वल, साक्षी, आदित्य कुमार, रिद्धि भौमिक, शिवांश पराशर, मोहम्मद दिलशाद अहमद, सावन कुमार चौधरी, अभिनव राज, तनिषा नस्कर, दिव्यांजलि सोरेन, मनोज कुमार यादव, दीपांजलि, कीर्ति शर्मा, अजीत कुमार, कुमारी शांभवी, आरुषि सिन्हा, चंदन कुमार यादव, अनन्या, अनमोल कुमार, रूपा कुमारी, अतिशय जैन, श्लोक भार्गव, आदित्य राज, नैंसी कपसिमे, आर्यन राज, संजना भोजानवाला, दिव्यांशी रानी, संस्कृति जैन, रिया कुमारी, क्रांति दाक्ष, प्रीति लाल, तान्या गुप्ता एवं नेहा कुमारी को सम्मानित किया गया.

मोस्ट केयरिंग मदर अवार्ड से खुशबू कुमारी, संध्या सिन्हा, पूजा कुमारी भारती एवं ऋचा खटूवाला को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को इन्होंने बनाया सफल

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि , सीसीए कॉर्डिनेटर सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा. प्राची,कुशाली, अन्वेषा एवं सुहाना ने प्रभावशाली मंच संचालन शिक्षिका मनीषा चंद्रा के नेतृत्व में किया. स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola