कोडरमा में 14 लाभुकों को मिली दुधारू गायें, पशुपालन से स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर
वितरण करते पशुपालन पदाधिकारी, जिप अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 14 लाभुकों को दुधारू गायें दी गईं। इसका उद्देश्य पशुपालन से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
कोडरमा. जिला गव्य विकास कार्यालय स्थित संगरोध सेंटर में मंगलवार को दुग्ध पशु मेला आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच कुल 14 दुधारू गायों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लाभुकों को पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाने में सहयोग करना है.
इस दौरान लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के उद्देश्य और इससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गयी. पशुपालकों को दुधारू पशुओं के रख-रखाव, उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों के बारे में बताया गया. पशुओं के खान-पान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित किया गया.
अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देना और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है. दुधारू पशुओं के मिलने से लाभुकों को नियमित आय का साधन उपलब्ध हो सकेगा. दुग्ध उत्पादन के माध्यम से वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे.
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ शोएब खान, जयनगर के प्रखंड नोडल पदाधिकारी डॉ उमेश कुमार, मरकच्चो के प्रखंड नोडल पदाधिकारी डॉ विजय भारती समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए