भाजपा की बैठक में चुनाव प्रचार प्रसार पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कार्यालय प्रभारी के मनोनयन पर भी चर्चा

विज्ञापन

जयनगर. भाजपा की बैठक पिपचो में मंडल अध्यक्ष विजय कुमार राणा की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री सुधीर सिंह मौजूद थे़ बैठक में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलने का निर्णय लिया गया़ वहीं चुनाव कार्यालय उदघाटन तथा कार्यालय प्रभारी के मनोनयन पर भी चर्चा हुई़ कहा गया कि लोग चुनाव में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, किसी के झांसे में न आयें. पीएम मोदी ने 10 वर्षों में इस देश के लिए जो कुछ किया है, वह जग जाहिर है़ भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान करें और देश के विकास के लिए बेहतर सरकार बनायें. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, महेंद्र राणा, युवा अध्यक्ष विजय यादव, महामंत्री महेश रजक, विजय पंडित, दीपक सिंह, पंसस धनेश्वर राणा, त्रिलोकी यादव, सरजू यादव आदि मौजूद थे़

मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय

जयनगर. मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक हिरोडीह गैडे फैक्ट्री मैदान के शेड में हुई़ अध्यक्षता मंडल् अध्यक्ष रामदेव मोदी ने की. संचालन महामंत्री यमुना यादव ने किया़ बैठक में चुनाव संचालन को लेकर मंडल कोर कमेटी का गठन किया गया़ निर्णय लिया गया कि सभी बूथों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करना है और कोडरमा सीट से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को विजय बनाना है. मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र मोदी, विजय यादव, सदानंद सिंह, राजू साव, मंटू पंडित, राजेंद्र राम, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष निरज चंद्रवंशी, महेश पांडेय, बलराम यादव, सरयु शर्मा, संतोष मोदी, रामजनम दास, रामचंद्र यादव, गोविंद यादव, मनोहर मोदी, चंदन वर्णवाल, इरफान खान, अशोक रजक, परमानंद गिरि, विक्की राणा, अभय सिंह आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola