कोडरमा: दिव्यांगजनों के लिए राहत की खबर, सदर अस्पताल के शिविर में 16 लोगों के बने प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

शिविर में डॉ रमण कुमार व अन्य. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 21 में से 16 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनाया गया। अन्य को जांच के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन

कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा में दिव्यांग बोर्ड की ओर से शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 21 दिव्यांगजन पहुंचे. जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इनमें से 16 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में अस्थि दिव्यांगता के आठ, सेरेब्रल पाल्सी के तीन, मानसिक दिव्यांगता के दो और गूंगा-बहरा श्रेणी के तीन लोगों के प्रमाण पत्र तैयार किये गये. वहीं गूंगा-बहरा श्रेणी के दो लोगों को सुनने की क्षमता की जांच के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया.

इसके अलावा तीन लोगों को आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास, कांके भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक जांच और प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत हो.

शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, जिला वीबीडी पदाधिकारी सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार, अनीश कुमार, कुणाल समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola